PATNA: भाजयूमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह पर जबर्दस्त हमला बोला है।उन्होंने कहा है कि जिन्हें तलवा चाटने की आदत है वो पैर के धूल का हिसाब-किताब सही-सही बता सकते हैं।गौरतलब है कि जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि गिरिराज सिंह सीएम नीतीश कुमार के पैरों के धूल के बराबर भी नहीं...।
भाजयूमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने ट्वीट कर कहा है कि गिरिराज दा पर ज्ञान बाटने से पहले अपने दुलारे अकर्मण्य अधिकारियों से निबटिये जिसके कारण बिहार की ये दुर्दशा हो रही है।बता दें कि 20 दिनों से एनडीए गठबंधन के दोनों प्रमुख दल के नेताओं के बीच बयान का घमासान छिडा है।बाढ़ से लेकर सुखाड तक के मुद्दे पर मौका मिलते हीं भाजपा नेता दहाड उठते हैं।दहाडने वाले नेताओं के अगुआ गिरिराज सिंह बने हुए हैं।
वहीं दूसरी तरफ जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व ने भी अपने प्रवक्ताओं को भाजपा नेताओं पर हमला करने की खुली छूट दे रखी है।उसका परिणाम यह है कि ट्वीटर से लेकर बाकी मीडिया तक एनडीए गठबंधन के नेताओं के बयानों ने बवाल मचा रखा है।
बता दें कि गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में बाढ़ और सुखाड के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला था।इसके बाद जेडीयू के प्रदेश अद्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने पलटवार करते हुए कहा था कि पार्टी गिरिराज सिंह के बयान को गंभीरता से नहीं लेती।उसके बाद से गिरिराज सिंह और भी आक्रामक हो गए हैं और अब भाजयूमो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने भी भाजपा की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है।