बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता जीवन कुमार का नीतीश पर तंज, कहा- पॉलिटिकल डिमेंशिया के शिकार हुए मुख्यमंत्री, अब तो मंच से ही अल-बल बोलने लगे

भाजपा नेता जीवन कुमार का नीतीश पर तंज, कहा- पॉलिटिकल डिमेंशिया के शिकार हुए मुख्यमंत्री, अब तो मंच से ही अल-बल बोलने लगे

पटना. बिहार भाजपा के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता जीवन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पॉलिटिकल डिमेंशिया के शिकार हो गये हैं। उन्होंने कहा अब नीतीश कुमार के जहन में एक ही बात चल रही है, वह है तेजस्वी को सीएम बनाने का। इसकी एक बानगी ज्ञान भवन के कार्यक्रम में झलक गया। खुद नीतीश कुमार ने तेजस्वी को सीएम बता दिया।

दरअसल, बिहार के ज्ञान भवन में बिहार के मुक्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त पशु चिकित्सकों में प्रमाण पत्र वितरित किया। इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य मंत्री व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में लाखों की संख्या में बहाली होगी। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश की अचानक जुबान फसल गयी। उन्होंने मंच ही डिप्टी सीएम तेजस्वी को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री कह दिया। इसके बाद भाजपा ने सीएम नीतीश पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। इस बीच जीवन कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब में लालू-तेजस्वी के सामने नस्तमस्तक हो गये हैं।


Suggested News