बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा पहुंचे बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंडिया गठबंधन पर किया हमला, कहा 7 परिवारों ने अस्तित्व बचाने के लिए बनाया एलायंस

नालंदा पहुंचे बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंडिया गठबंधन पर किया हमला, कहा 7 परिवारों ने अस्तित्व बचाने के लिए बनाया एलायंस

NALANDA : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा पहुंचे। जहां भाजपा द्वारा आयोजित कलस्टर मीटिंग में कैलाश विजयवर्गीय ने हिस्सा लिया। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेता लगातार बैठक कर रहे हैं जिसमें चुनाव को लेकर रणनीतियां तैयार की जा रही है। 

इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ऐतिहासिक प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का दीदार किया। इसके बाद राणा बीघा स्थित भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व नॉर्थ इंडिया में समाप्त हो गया है। अब थोड़ा बहुत समर्थन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बच गया है। 

वहीं उन्होंने बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं होने के सवाल पर कहा कि बिहार में सब कुछ ठीक चल रहा है किसी प्रकार की खटपट नहीं है। आने वाले समय में बहुत ही जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। 

इंडिया गठबंधन पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह 7 परिवारों का गठबंधन है। यह गठबंधन गांधी परिवार, यादव परिवार, ममता जी का परिवार, स्टालिन का परिवार, शरद पवार का परिवार सहित कुल देश के 7 परिवार हैं। यह अपने परिवार के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए गठबंधन किए हैं। इनका देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। देश के विकास के बारे में अगर कोई राजनीति कर रहा है तो वह सिर्फ भाजपा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News