बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया भाजपा नेता मंटू शर्मा, कहा- पीएम मोदी ने विश्व में भारत का बढ़ाया मान

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया भाजपा नेता मंटू शर्मा, कहा- पीएम मोदी ने विश्व में भारत का बढ़ाया मान

पटना. पीएम नरेंद्र मोदी की जंयती को लेकर भाजपा 15 दिनों का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चला रही है। इस बीच भाजपा नेता मंटू शर्मा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रिय प्रभारी मीथिलेश तिवारी, अचल सिन्हा, जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, मंडल अध्यक्ष तेज नारायण और सांसद रामकृपाल शामिल रहे।

इस दौरान भाजपा नेता मंटू शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे विश्व में देश का शिर्ष ऊंचा किया है। आज पूरी दूनिया में भारत का नाम प्रतिष्ठा से लिया जाता है। उन्होंने देश के गरीब लोगों के लिए कई योजनाएं चलायी है। कोरोना वायरस को लेकर देश के लोगों को फ्री वैक्शीन लगवाई। गरीब लोगों को बहुत ही कम दरों पर अनाज दिया जा रहा है। आज देश द्रुतगति से आगे बढ़ रहा है। 

पीएम नरेंद्र मोदी की जंयती को लेकर 17 सितंबर से भाजपा जनसेवा पखवाड़ा चला रही है। यह पखवाड़ा गांधी जंयती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भाजपा लोगों को पीएम मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा रही है। साथ में पौधारोपण और अन्य कल्याणकारी कार्यक्रम कर रही है। 


Suggested News