बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता प्रदीप दुबे को मिली अहम् जिम्मेवारी, दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए पार्टी ने बनाया संयोजक

भाजपा नेता प्रदीप दुबे को मिली अहम् जिम्मेवारी, दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए पार्टी ने बनाया संयोजक

PATNA : भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दूबे को पार्टी ने अहम् ज़िम्मेवारी सौंपी है। प्रदीप दूबे को दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनावों के लिए पार्टी की ओर से संयोजक बनाया गया हैं। बीजेपी बिहार ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियों की सूची जारी कर दी है। प्रदीप दूबे के साथ संतोष पाठक दिल्ली एमसीडी चुनावों के लिए बिहार के नेताओं और कार्य़कर्ताओं के संयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

संयोजक बनाये गए प्रदीप दूबे ने कहा की पार्टी दिल्ली में मजबूती के साथ लोगों के बीच अपनी बात रखेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग एमसीडी में चुनाव जीत सके। इससे दिल्ली का विकास तेजी से होगा। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी की कई समस्याएं भी दूर होंगी। बताते चलें की प्रदीप दूबे भाजपा की ओर से 2015 में बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके है। वहीँ दूबे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  

बताते चलें की बिहार बीजेपी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए नेताओं की जो लिस्ट जारी की है। उसमें सांसद सतीश चन्द्र दूबे, सांसद गोपालजी ठाकुर, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, सांसद प्रदीप सिंह, सांसद सुशील सिंह, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक कुंदन सिंह, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, विधायक देवेश कान्त सिंह, पूर्व जिला प्रभारी क्षितिज मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रंजन तिवारी, जिला प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक और पूर्व प्रदेश मंत्री संजय सिंह चंद्रवंशी शामिल हैं।

गौरतलब है की दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के निकाय चुनाव 4 दिसंबर को होने हैं, जबकि दिल्ली के 250 वार्डो के नगर निगम के लिए वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।

Suggested News