बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी सांसद छेदी पासवान के पुत्र रवि पासवान ने चेनारी विधानसभा में बढ़ाई अपनी गतिविधि, चुनाव लड़ने का कर सकते है दावा

बीजेपी सांसद छेदी पासवान के पुत्र रवि पासवान ने चेनारी विधानसभा में बढ़ाई अपनी गतिविधि, चुनाव लड़ने का कर सकते है दावा

SASARAM :  भाजपा सांसद छेदी पासवान के पुत्र रवि पासवान ने चेनारी विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधि बढ़ा दी हैं। वे चेनारी विधानसभा क्षेत्र के नौहट्टा में आज जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर मुलाकात की। 

बता दें कि रोहतास जिला का चेनारी विधानसभा सीट जदयू के खाते में हैं और जदयू के ललन पासवान वहां से विधायक हैं। इसके बावजूद भाजपा सांसद छेदी पासवान के पुत्र रवि पासवान लगातार चेनारी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने दावे कर रहे हैं। 


इसी सिलसिले में वह नौहट्टा के विभिन्न गांव का दौरा किया तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याएं से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि नौहट्टा में सोन नदी पर पंडुका गांव के पास करोड़ों की लागत से पुल बनने जा रहा है। जो झारखंड को जोड़ेंगी। इससे नौहट्टा के लोगों को बहुत फायदा होगा। 

रवि पासवान ने कहा कि इस पुल के बन जाने से इलाके का चौमुखी विकास होगा। इस दौरान सांसद पुत्र रवि पासवान के साथ रोहतास भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राधामोहन सिंह तथा अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे। गौरतलब है कि रवि पासवान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News