JAHANABAD : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम ग्रामीण मंडल मे बूथ संख्या 297 में सुना गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व MLC राधा मोहन शर्मा के द्वारा अपने पिंजौर स्थित बूथ पर अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम में प्रेरक विचारों को सुना ।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व MLC श्री राधा मोहन शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महान विचारक और एक महान राजनेता थे ।इसके साथ ही साथ वे एक महान समाज सुधारक और महान शुभचिंतक भी थे। भारतीय जनसंघ पार्टी को बनाने में उनका अहम योगदान रहा है इन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में आने का निर्णय ले लिया था और बेहद ही कम समय में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कर ली थी।
पंडित जी अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया उन्होंने छोटी सी उम्र में ही बहुत से संकटों का सामना किया। इससे वे अटल जी समाज के लिए एक मिसाल बने। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए।आज के कार्यक्रम में सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे।