बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने महागठबन्धन सरकार पर किया हमला, कहा लालू नीतीश ने ख़राब किया बिहार का पॉलिटिकल डीएनए

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने महागठबन्धन सरकार पर किया हमला, कहा लालू नीतीश ने ख़राब किया बिहार का पॉलिटिकल डीएनए

DARBHANGA : एक दिवसीय दौरे पर बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी आज दरभंगा पहुंचे। इस मौके पर परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि सात पार्टी लेकर हमलोग खड़े हैं। हम तो कहते हैं कि आठवीं पार्टी जो एआईएमआईएम है। वह भी आप ही के साथ है। लेकिन भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और सभी दलों के नेताओं को हराने का काम करेगी।

वही सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक सिद्धांत के साथ राजनीति होती है। लेकिन नीतीश कुमार ने पूरे सिद्धांत को खत्म कर दिया है। बिहार का पॉलिटिकल डीएनए को पिछले 32 सालों में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने मिलकर खराब कर दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज कह रहे हैं कि जनता दल यूनाइटेड को मणिपुर में तोड़ने का काम किया है। वास्तव में वहां के जदयू नेताओं को नीतीश कुमार पर भरोसा ही नहीं है। इसीलिए वे लोग अब भाजपा में मिल गए हैं।

वही उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये जो दूसरे दलों पर तोड़ने का आरोप लगाते है। वे किस मुंह से बोल रहे हैं मुझे समझ मे नही आ रहा है। बिहार में आपने कांग्रेस, लोजपा, राजद के साथ साथ भाजपा को तोड़ने का काम किया है। 

वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर एक कहावत चरितार्थ होती है। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब आप की ठगी से ऊब चुकी है। इसीलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता के कार्यकर्ताओं ने यह तय किया है कि बिहार के अंदर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से विजय हासिल करेगी।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News