बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी महिला मोर्चा, कार्रवाई किये जाने की मांग

राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी महिला मोर्चा, कार्रवाई किये जाने की मांग

RANCHI : राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर हमेशा मुसीबत में घिर जाते है। पहले मोदी चोरी हैं को लेकर उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। वहीं अब वे  मेक इन इंडिया नहीं अब दुनिया भारत को रेप इन इंडिया के नाम से जानती है का बयान देकर घिर गये   हैं। 

राहुल के इस बयान को लेकर जहां शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ वहीं आज झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग पहुंच उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

महिला मोर्चा ने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई और झारखंड मे चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।  

बता दें झारखंड के गोड्डा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि दुनिया अब भारत को 'मेक इन इंडिया' नहीं बल्कि 'रेप इन इंडिया' के नाम से जानती है। राहुल गांधी के इस बयान का काफी विरोध भी हुआ था।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News