बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिल्ली में भाजपा की बैठक आज, इन पर भी हो सकती है चर्चा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिल्ली में भाजपा की बैठक आज, इन पर भी हो सकती है चर्चा

पटना. आज जहां बिहार में महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है, वहीं विधानसभा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 4:30 दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर बैठक होगी। इसमें बिहार भाजपा की कोर कमेटी के सभी 20 सदस्य शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक बिहार विधानसभा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव पर चर्चा होगी। साथ ही बिहार में अचानक से एनडीए में टूट को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ बिहार भाजपा के नेताओं की बातचीत होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में बिहार बीजेपी में सांगठनिक बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें कि बिहार में जदयू से गठबंधन टूटने के बाद बिहार भाजपा के नेतृत्व और सांगठनिक कौशल पर सवाल उठने लगे हैं। एक ओर केंद्रीय नेतृत्व देश के तमाम राज्यों में सरकार में रहने के लिए एड़ी चोटी का बल लगा रहे हैं, वहीं बिहार में सरकार से विपक्ष में जाना केंद्रीय नेतृत्व को खल रहा है। ऐसे में बिहार में सांगठनिक बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।


Suggested News