बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा विधायक ने किया रुद्राभिषेक, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा विधायक ने किया रुद्राभिषेक, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

BHAGALPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर नवगछिया के बिहपुर में स्थित ब्रजलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजन अनुष्‍ठान किया गया। इस दौरान बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के लिये मंदिर में रुद्राभिषेक किया। मंदिर के पुजारी एवं ब्राह्मणों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से रुद्राभिषेक तथा हवन पूजन कराया और प्रधानमंत्री के स्वस्थ दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना की गई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। रुद्राभिषेक की खास बात यह थी कि भगवान शिव के शिवलिंग के सामने पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगाकर रुद्राभिषेक किया गया।

17 सितंबर को 73 वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के छोटे से शहर वडनगर में हुआ था। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है। नरेंद्र मोदी ने 1972 में आरएसएस से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 1987 में मोदी बीजेपी से जुड़े। 1995 में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और 1998 में राष्ट्रीय महासचिव बने। नरेंद्र मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 2001 में वे पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। 2013 में बीजेपी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 282 सीटों पर जीत हासिल की और मोदी प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीटें जीतीं।

सनातनी का जन्मदिन

भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा की हमलोग सनातन धर्म को मानने वाले लोग है। आज विश्वकर्मा पूजा भी है और एक सनातनी का जन्मदिन भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो सनातन धर्म को मानते है, हिंदू धर्म पर आस्था है। उनका आज जन्मदिन है। हमलोग पूरे नवगछिया जिला के तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जनता के साथ आज बाबा ब्रजलेश्वर धाम मंदिर में आज रुद्राभिषेक किया है। 

घमंडिया गठबंधन पर हमला

उन्होंने कहा की एक तरफ जो I.N.D.I.A घमंडिया गठबंधन है वो सनातन धर्म को खत्म करने के लिए चाह रहा है। देश मे आतंकवाद को लाना चाह रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री ने बीड़ा उठाया है। हम काशी विश्वनाथ मंदिर का, राम मंदिर का यानी जितना भी हमारे देश में जो तपोभूमि है, मन्दिर है। उस सनातन धर्म को जीवंत रखने के लिए वो आगे बढ़ रहे हैं।

संजय सरावगी ने मनाया जश्न

वहीँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं  नगर विधायक संजय सरावगी ने स्टेशन रोड, शास्त्री चौक स्थित अपने कार्यालय परिसर में दरभंगा सदर विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर  विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर्ष व्यक्त किया।

भागलपुर से अंजनी कश्यप और दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News