बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ बीजेपी विधायक का हमला, कहा आरजेडी माइंडेड हो गया है प्रशासन

अपनी ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ बीजेपी विधायक का हमला, कहा आरजेडी माइंडेड हो गया है प्रशासन

SUPAUL : छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था को पूरी से विफल करार दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए है। उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है। अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जा रहे है और प्रशासन देखती रह जा रही है। ऐसा लगता है कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से आरजेडी माइंडेड हो गया है। 

नीरज कुमार बबलू रविवार को त्रिवेणीगंज कस्तूरबा स्कूल की घायल छात्राओं को देखने पहुंचे और वहां पीड़ित लड़कियों से बातचीत की। इस दौरान बबलू ने अधिकारियों पर जम कर भरास निकाली। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है वो काफी दुखद है। हमको लगता है कि जो प्रशासन का हाल है उसी के कारण ऐसा हो रहा है। अपराधियों को प्रशासन का बिल्कुल भय नहीं है और प्रशासन को सरकार का भय नहीं है। जो भी लोग आते हैं वो आरजेडी माइंडेड हो जाते हैं। मैं सीएम से कहूंगा कि अधिकारी तो अच्छी मंशा से भेजे जाते हैं लेकिन यहां आते ही आऱजेडी माइंडेड हो जाते हैं। 

हालांकि बबलू ने ये भी कहा कि सारा कुछ सरकार को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है। भाजपा विधायक ने लड़कियों पर हुए हमले के मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वो खुद इस मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं। 

बताते चले कि गांव के मनचले कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रवास में पढ़ने वाली लड़कियों के बारे में दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिखा करते थे। इस कारण लड़कियां परेशान थीं। परेशान लड़कियों ने स्कूल प्रबंधन से भी इसकी शिकायत की थी। शनिवार को एक लड़की ने दीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिखते हुए एक लड़के को फटकार लगाई थी। इसके बाद उक्त लड़के ने अपने परिजन और सहयोगियों के साथ स्कूल पर धावा बोलकर लड़कियों की बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में 34 छात्रएं जख्मी हो गई थीं। चार बच्चियों की स्थिति अभी भी गंभीर है।

Suggested News