बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूलने की बीमारी से परेशान बीजेपी विधायक संजीव, इलाज के लिए गए रिनपास

भूलने की बीमारी से परेशान बीजेपी विधायक संजीव, इलाज के लिए गए रिनपास

NEWS4NATION DESK : झरिया के बीजेपी विधायक संजीव सिंह को आज कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए रांची रिनपास ले जाया गया है। झरिया विधायक संजीव सिंह इनदिनों भूलने की बीमारी से परेशान है। शुक्रवार को पांच डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने संजीव सिंह की जांच की थी। जांच के बाद टीम ने कई टेस्ट कराने की सलाह दी। 

डॉक्टरों द्वारा जिन टेस्टों की सलाह दी गई थी वह धनबाद में नहीं हो सकती थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने कोर्ट से विधायक संजीव सिंह को रांची रिनपास ले जाने की अनुमति मांगी थी। मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट द्वारा उन्हें रिनपास ले जाने की अनुमति दी गई थी। रिनपास में टेस्ट कराने के बाद संजीव सिंह पुन: धनबाद जेल लाया जायेगा। 

बताते चले कि संजीव सिंह अपने चचेरे भाई व धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या मामले में अप्रैल 2017 से जेल में बंद है। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह जो कि संजीव सिंह के चचेरे भाई थे उनकी हत्या 21 मार्च 2017 को कर दी गई थी। 

नीरज सिंह के हत्या मामले में उनके भाई एकलव्य सिंह द्वारा विधायक संजीव सिंह समेत 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद अप्रैल 2017 में संजीव सिंह ने सरेंडर किया था। 11 अप्रैल 2017 से वे जेल में बंद है।  

Suggested News