बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पाकिस्तान भी बनाए CAA जैसा कानून, भारत के पीड़ित मुस्लिमों को दे नागरिकता: BJP विधायक

पाकिस्तान भी बनाए CAA जैसा कानून, भारत के पीड़ित मुस्लिमों को दे नागरिकता: BJP विधायक

नागरिकता संशोधन कानून पर मचे सियासी घमासान के बीजेपी के एक विधायक ने पाकिस्तान को भी एक ऐसा ही कानून बनाने की सलाह दे डाली है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान भी सीएए जैसा कानून बनाकर भारत के पीड़ित मुस्लिमों को नागरिकता दे दे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा है कि पाकिस्तान को भी एक ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे कि भारत के पीड़ित मुस्लिमों को वहां की नागरिकता दी जा सके।

उन्होंने कहा कि पाक को भी ऐसा कानून बनाना चाहिए, जो मुस्लिम यहां पर पीड़ित हैं उनको पाक में नागरिकता देनी चाहिए। अदला बदली कर लो, जो वहां पीड़ित हैं वो हिंदुस्तान आ जाएं, जो यहां पीड़ित हैं वो पाक चले जाएं। कौन रोक रहा है।

गौरतलब है कि भारत की सरकार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए छह धर्म के लोगों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून लाई है। इसके जरिए 31 दिसंबर 2014 से पहले इन तीन देशों से भारत आए हिंदू, पारसी, जैन, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता मिलेगी।


Suggested News