बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा MLC का नीतीश सरकार पर तंज, कहा- 'यहां शिक्षा व्यवस्था ऐसी है कि बिना पढ़े ही बच्चे पास हो जाते हैं'

भाजपा MLC का नीतीश सरकार पर तंज, कहा- 'यहां शिक्षा व्यवस्था ऐसी है कि बिना पढ़े ही बच्चे पास हो जाते हैं'

पटना. भाजपा एमएलसी नवलकिशोर यादव ने अपनी ही सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधा है। उन्होंने न्यूज4नेशन से बात करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल पूछने की जरूरत नहीं है। बिहार में शिक्षा इतनी बेहतर है कि यहां बिना पढ़े ही बच्चे पास हो जा रहे हैं। तीन साल का कोर्स नौ साल में पूरा होता है।


वहीं भाजपा एमएलसी नवलकिशोर ने 30 और 31 जुलाई को पटना में भाजपा के सात मोर्चों का हो रहे सम्मेलन को लेकर कहा कि इसकी तैयारी चल रही है। इस सम्मेलन को उद्धाटन करने के लिए 30 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे। यहां भाजपा के आगमी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि भाजपा बिहार की 200 विधानसभा सीट पर रणनीति बनाने के लिए एक साथ सात मोर्चों की बैठक कर रही है।

एक सवाल के जवाब में नवलकिशोर ने कहा कि भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी है। बिहार में जनता भाजपा के साथ है। भाजपा के नेता प्रदश की जनता के कदमताल करते हुए चल रही है। यहां भाजपा प्रदेश के लोगों के लिए काम कर रही है। विपक्ष बेफालतू के चीजों में फंसा है। वहीं उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कर्मों के चलते उनके परिवार का ये हाल है। कभी सीबीआई छापेमारी करता है, तो कभी अन्य जांच एजेंसी रेड करती है।

राजद का भाजपा पर निशाना

वहीं भाजपा के सात मर्चों के सम्मेलन को लेकर राजद ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में भाजपा सफल नहीं होगी। उनकी संप्रदायिक राजनीति यहां विफल हो जाएगी, क्योंकि यहां के लोग संप्रदायिकता में विश्वास नहीं रखता है। यहां संप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए लोग मौजूद हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता के पास ये लोग जाएंगे तो यहां जनता उन्हें डंडे से पीटेगी।


Suggested News