बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंदिरों के रजिस्ट्रेशन को लेकर बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी, कहा हमारे यहाँ कोई व्यवस्था छिपानेवाली नहीं

मंदिरों के रजिस्ट्रेशन को लेकर बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी, कहा हमारे यहाँ कोई व्यवस्था छिपानेवाली नहीं

SASARAM : बिहार सरकार के विधि मंत्री शमीम अहमद द्वारा मंदिरों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दिए गए बयान एवं निर्देश पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान आया हैं। सांसद ने कहा कि हमारे मठ मंदिरों से पहले से ही जन कल्याण के कार्य होते रहें है।


उन्होंने कहा की सरकार पहले से ही देश के छोटे-बड़े तमाम मंदिरों से कर वसूलते रही है। जिसके पैसे से राष्ट्र का कल्याण ही नहीं, दूसरे धर्मों के लोगों के कल्याण पर भी सरकार खर्च कर रही हैं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, वह हमारे मंदिरों की जांच करें। 

लेकिन हमारे मठ मंदिरों के पैसे से हमारे ही मंदिरों का कल्याण हो, यह न कि हमारे मठ मंदिरों के चढ़ावे के पैसे से अन्य धर्मों के लोगों के कल्याण में खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जैसे चाहे वैसे जांच कर ले। हमारे यहां कोई भी व्यवस्था छुपाने वाली नहीं है। 

बता दे कि मनोज तिवारी आज पायलट बाबा आश्रम पहुंचे थे। जहां उन्होंने सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन समारोह में भाग लिया। बता दें कि बिहार सरकार ने 4000 मठ- मंदिरों को नोटिस जारी किया है तथा 3 महीने के अंदर सभी को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News