बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शराब शब्द से की तौबा, कहा- अब बिहार में कभी नहीं लूंगा इसका नाम

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शराब शब्द से की तौबा, कहा- अब बिहार में कभी नहीं लूंगा इसका नाम

DARBHANGA : भाजपा सांसद मनोज तिवारी बिहार में शराबबंदी के कायल हैं। उन्होंने बिहार में शराब बोलने से भी तौबा कर ली है। एक संगीत कार्यक्रम में शराब शब्द से बचने के लिए उन्होंने गाने के बोल ही बदल दिये।

बदल दिये गाने के बोल

बिहार के भभुआ के रहने वाले और नॉर्थ इस्ट दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दरभंगा आये हुए थे। दरभंगा के जाले प्रखंड के कमतौल में राजकीय अहल्या गौतम महोत्सव का आयोजन किया गया था। गायक, अभिनेता और नेता मनोज तिवारी इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से आये थे। कार्यक्रम के अंतिम दिन मनोज तिवारी एक गाना गा रहे थे जिसमें शराब शब्द का इस्तेमाल किया गया है- गाल गुलाबी नैन शराबी। लेकिन मनोज तिवारी ने एन वक्त पर इस गाने के बोल बदल दिये। उन्होंने गाया- गाल गुलाबी नैन गजब के...

अब बिहार में कभी नहीं गाएंगे शराब शब्द वाला गाना

सांसद मनोज तिवारी ने इसके बाद एलान किया कि वे बिहार में अब किसी भी कार्यक्रम में शराब शब्द वाला गाना नहीं गाएंगे। अगर ऐसे गाने के लिए बहुत जोर दिया गया तो वे इसके बोल बदल देंगे। सार्वजनिक मंच से शराब की तारीफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नापसंद है। एक बार नीतीश कुमार की मौजूदगी में भजन सम्राट अनूप जलोटा का कार्यक्रम पेश कर रहे थे। अनूप जलोटा ने जैसे ही मंच से गजल गाना शुरू किया- जाम चलने लगे... नीतीश कुमार नाराज हो गये थे। उनके कहने पर तुरंत इस गाने को बंद कराया गया था।

Suggested News