बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कानून तोड़ने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी बुरे फंसे, निरहुआ- निशिकांत दुबे पर भी गिर सकती है गाज

कानून तोड़ने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी बुरे फंसे, निरहुआ- निशिकांत दुबे पर भी गिर सकती है गाज

DESK. भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, बिना हेल्मेट बाइक चलाना मनोज तिवारी को महंगा पड़ा है। मामले के वायरल होने पर पुलिस ने उन्हें 21 हजार का चालान भेजा है। आरोप है कि उन्होंने हेलमेट, लाइसेंस, PUC प्रमाणपत्र और HSRP प्लेट से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया। दिल्ली पुलिस ने बाइक रैली में नियमों का उल्लंघन करने पर तिवारी को ये फटका लगाया है। वाहन के मालिक पर भी PUC और HSRP उल्लंघन के लिए 20 हजार रुपये का चालान हुआ है।

दिल्ली में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत सांसदों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा में तमाम सांसद बाइक पर तिरंगा लेकर सड़कों पर नजर आए। भोजपुरी सिंगर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में वो बगैर हेल्मेट थे। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट वायरल हो गई। लोगों ने दिल्ली पुलिस से सवाल पूछने शुरू कर दिए थे। उसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ चालान भेज दिया। पुलिस ने उनकी पूरी छानबीन की तो पता चला कि वाहन का मालिक भी बराबर का दोषी है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने चालान कटने के मजे लिए। एक ने लिखा मजा आ गया। ऐसे ही इन लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए। फोटो सेशन के लिए कुछ भी करते हैं। एक का कहना था कि सिर्फ़ मनोज तिवारी सर को ही क्यों, उसके पीछे जितने भी लोग हैं सबका चालान कटना चाहिए ।कानून सब के लिए बराबर है सब का चालान काटा जाए।

आजमगढ़ से सांसद निरहुआ, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे समेत कई नेता बिना हेलमेट ही दिल्ली की सड़कों पर निकल गए। अब इनके खिलाफ शिकायतों की भरमार लग गई है। माना जा रहा है कि अब दिल्ली पुलिस निरहुआ और निशिकांत दुबे पर भी कार्रवाई कर सकती है. 


Suggested News