बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के 'ठंडा' कर देनेवाले बयान पर भड़की भाजपा सांसद रमा देवी, कहा पति को सीएम बनने के डर से कर दिया ठंडा

तेजस्वी के 'ठंडा' कर देनेवाले बयान पर भड़की भाजपा सांसद रमा देवी, कहा पति को सीएम बनने के डर से कर दिया ठंडा

SHEOHAR : भाजपा की सांसद रमा देवी ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की मेरे पति बृजबिहारी कही मुख्यमंत्री ना बन जाए। इसको लेकर सत्ता में बैठे लोगो ने उनको ठंडा कर दिया। ऐसे कितने लोगो को वो सब मिलकर ठंडा कर चुके है। तब आज भी दूसरे को ठंडा करने की बात उनके जुबान पर है। 


भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान शिवहर में आयोजित प्रेस कान्फ्रेस को संबोधित करते उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है।इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। कभी भी वह प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं। 

उन्होंने कहा की देश की जनता नरेंद्र मोदी को 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगी। गुजरात मॉडल पर संगठनात्मक ढांचा बिहार में तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक परिवारों के लिए एक- एक कमेटी बनने जा रही है ,जो संगठन को मजबूत करेगा। बिहार में जो राजनीति का बदलाव आया है उससे भाजपा बेहद खुश है। 

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह ढाका जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने भी बिहार सरकार पर निशाना साधा। मौके पर बोचहा के पूर्व विधायक बेबी देवी, प्रदेश महासचिव राधा मोहन शर्मा, जिला प्रभारी अरविंद कुमार तथा  जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे ,प्रमुख प्रवक्ता विनय कुमार सिंह मौजूद थे।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News