बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु थामेंगे लोजपा का दामन

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु थामेंगे लोजपा का दामन

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पाटलिपुत्र से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव लोजपा का दामन थामने का मन बना लिया है। इस बाबत जो अभी तक जानकारी मिली है उसके अनुसार अभिमन्यु यादव आगामी 27 मार्च को चिराग पासवान की उपस्थिति में लोजपा में शामिल होने वाले थे।

 चुकी कोरोना वायरस की वजह से लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं तो अभिमन्यु का भी लोजपा में शामिल होने की तारीख टल गई है ।

 रामकृपाल यादव से जब अभिमन्यु यादव के लोजपा में शामिल होने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा की राजनीति में निर्णय लेने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। कौन कहां जाएगा यह उस पर निर्भर करता है। मतलब साफ है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए रामकृपाल यादव के बेटे ने भी घर बदलने का फैसला कर लिया है।

Suggested News