बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अय़ोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन संपन्न होने पर बोले बीजेपी सांसद, नए युग की हुई शुरुआत आज पूरा भारत राममय

अय़ोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन संपन्न होने पर बोले बीजेपी सांसद, नए युग की हुई शुरुआत आज पूरा भारत राममय

Ranchi :  अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन आज संपन्न हो गया। पीएम मोदी ने भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। इस भूमि पूजन को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है।

इधर झारखंड की राजधानी रांची में स्थानीय बीजेपी सांसद संजय सेठ ने  आज अपने आवास पर भव्य राम मंदिर के  भूमि पूजन के अवसर पर परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घंटी, शंख, बजा कर खुशियां मनाई  और लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया

सांसद सेठ ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक है। हम भारतवासियों के लिए सदियों का इंतजार आज खत्म हुआ। आज पूरा भारत राममय हो गया है। आज से एक नए युग  की शुरुआत हुई है। आज पूरे देश में खुशियों की लहर दौड़ गई है। 

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उत्सव मना रहा है। आज के शुभ अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस् राम मंदिर की आंदोलन में शामिल सभी लोगों को दिल की गहराइयों से बधाई जिनके कारण आज ये सुखमय  पल देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज पूरा भारत दीयों के रौशनी से प्रकाशमय  होगा। यह   एक अद्भुत पल भारत के गौरवपूर्ण इतिहास का साक्षी बनेगा।

रांची से मो. मोइजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News