बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी सांसद शम्भूशरण पटेल ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा प्रधानमन्त्री बनने का कीड़ा काटा है

बीजेपी सांसद शम्भूशरण पटेल ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा प्रधानमन्त्री बनने का कीड़ा काटा है

JAMUI : बीजेपी के राज्यसभा सांसद शंभूशरण पटेल आज जमुई पहुंचे। जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सांसद शम्भू शरण पटेल ने मुख्मंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार के अंदर पल्टूराम का आत्मा घुस गया है। जब जब उन्हें प्रधानमन्त्री बनने की लालसा जगती है। तब तब वे पलटी मार देते हैं। जो आरजेडी उनको भ्रष्टाचार में डूबी हुई नजर आती थी। आज वह उनके लिए गंगा की पवित्र धारा हो गयी है। 


उन्होंने कहा की उनके प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नही होगा। जिस अतिपिछडा समाज के लोगों को आरजेडी गुंडों ने प्रताड़ित किया। उस आरजेडी के साथ नीतीश कुमार ने सरकार बनाया है। जिस समाज के लोग उनको सुशासन बाबू बोलते थे। इस कदम के बाद उन्हें कुशासन बाबू ही कहा जाए तो बेहतर होगा।

पटेल ने कहा की   खासकर लालू यादव ने समाज के हर वर्ग को प्रताड़ित किया है। पहले उन्होंने शुरू किया था भूराबाल साफ़ करों। फिर अतिपिछड़ों के लिए कहा की पचफोडना है। कुर्मी और कोयरी को लालू जी कुकुर कहकर संबोधित करते थे। लेकिन ऐसे आदमी के साथ भी नीतीश कुमार चले गए। इससे उनकी मंशा समझी जा सकती है। उन्हें प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काट लिया है। जिसका कोई इलाज नहीं है। सब जानते हैं की 2029 तक देश में प्रधानमन्त्री पद की कोई वैकेसी नहीं है। 2014 में अलग चुनाव लडके नीतीश कुमार देख चुके है। बिहार में केवल दो सीट पर सिमट गए थे। 

बिहार में सरकार को तोड़ने की साजिश पर भाजपा सांसद ने कहा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री और प्रधानमन्त्री ने नीतीश कुमार को बिहार में नेता कहा था। वहीँ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर उन्होंने कहा की पहले वे नीतीश कुमार के पेट में दांत निकाला करते थे। अब उनको प्रधानमन्त्री बना रहे हैं।

जमुई से सुमित कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News