बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने की शिष्टाचार मुलाकात, बिहटा एयरपोर्ट का जल्द शिलान्यास करने का किया अनुरोध

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने की शिष्टाचार मुलाकात, बिहटा एयरपोर्ट का जल्द शिलान्यास करने का किया अनुरोध

PATNA : भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री से प्रस्तावित बिहटा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का अतिशीघ्र शिलान्यास करने का आग्रह किया। इस मौके पर विवेक ठाकुर ने शिलान्यास उपरांत एयरपोर्ट का नामकरण महान किसान नेता व स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती पर किये जाने का बिहार सरकार से प्रस्ताव आने के उपरांत केंद्र उसे स्वीकार करने का आग्रह किया। आज विवेक ठाकुर ने संसद भवन में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।

वहीँ सांसद विवेक ठाकुर ने प्रधानमन्त्री से मोकामा-बड़हिया टाल परियोजना का केंद्र सरकार द्वारा संचालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा की सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा इस प्रोजेक्ट का सर्वे करा विस्तृत रिपोर्ट बनायी जाए। साथ ही गाद की सफाई कराई जाए, जिससे बिहार के पटना से जमुई तक 6 जिलों के लाखों किसानों को लाभ मिल सके। इससे देश के दाल का कटोरा के रूप में इसकी पहचान बनेगी। 

विवेक ठाकुर ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत खासकर बिहार का नवादा जिला मोल्ड इंडस्ट्री का बहुत बड़ा केंद्र बन सकता है। नवादा के वारिसलीगंज स्थित दशकों से बंद पड़े चीनी मिल की सैंकड़ों एकड़ जमीन पर इस नई विकासगाथा का आसानी से शुभारंभ हो सकता है। ठाकुर के मुताबिक प्रधानमंत्री ने तीनों विषयों को गंभीरता से समझा और विस्तृत रिपोर्ट के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद बिहार के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

Suggested News