पहले ही खुद को असफल घोषित कर चुके हैं बीजेपी के सांसद, मोदी के नाम पर मांग रहे वोट, सारण में तेजस्वी यादव ने खोल दी सारी पोल

पहले ही खुद को असफल घोषित कर चुके हैं बीजेपी के सांसद, मोदी

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। आज शाम से पांचवे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। वहीं पांचवे चरण में बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होने वाला है। जिसमें हाजीपुर, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी औ मुजफ्फरपुर शामिल हैं। सारण से राजद सुप्रीमो लालू यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में हैं। रोहिणी का मुकाबला भाजपा के सीटिंग सांसद राजीव प्रताप रूड्डी से है। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सारण में प्रेस कॉफ्रेंस कर जनता से मुखातिब बुए हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी सहित सारण के सांसद पर भी जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, 10 साल से केंद्र में मोदी सरकार है, और 10 साल से रूड्डी सारण के सांसद हैं लेकिन आज तक उन्होंने सारण की जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। 

10 साल में भाजपा के लिए क्या किया केंद्र सरकार ने 

तेजस्वी यादव ने कहा कि, 20 मई को सारण में चुनाव होने जा रहा है, पूरे देश में जो माहौल है, देश की जनता और खासकर के बिहार की जनता सवाल पूछ रही है कि, 10 साल में बिहार के लिए क्या किया है, प्रचंड बहुमत 40 में से 39 सीट बिहार ने भाजपा को दिया, और प्रधानमंत्री जी ने कई एक वादे बिहार के लिए किया, हम तो उनका टेप रिकॉर्डर भी साथ में लेकर चलते हैं, जो जो वादे उन्होंने किए, उसमें सबसे पहला किया गया था बिहार के विशेष स्टेटस देंगे, स्पेशल पैकेज और स्पेशल अटेंशन देंगे, बंद चीनी मिल को चालू करेंगे, उन्होंने कहा कि, देशभर में दो करोड़ नौजवानों की नौकरी, किसानों का आय दुगना करेंगे, सबका पक्का मकान बना देंगे, काला धन लेके आएंगे, एक भी वादा जो है, प्रधानमंत्री का पूरा नहीं हुआ, 10 साल पीएम रहे, 2014 में 31 सांसद दिया, 2019 में 39 सीट दिए। बावजूद इसके उन्होंने एक भी काम नहीं किया।  

लालू यादव ने सारण को सबकुछ दिया

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विगत दस सालों से सारण में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं एवं केन्द्र में भी उनकी पार्टी की सरकार होने के बाद भी सारण में विकास के काम नहीं हुए हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सारण में रेल इंजन कारखाना एवं रेल चक्का फैक्टू, छपरा में विश्वविद्यालय की स्थापना करवाने सहित ऐतिहासिक काम किए थे। आज देश के प्रधानमंत्री के पास बोलने को कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री ने दस सालों से देश की जनता के साथ छलावा किया। आगामी आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। सारण की जनता भी इस बार बदलाव के मुड में है सारण सहित बिहार की सभी सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार भारी मतों से विजई होंगे।

पीएम आठ बार आ चुके हैं बिहार और मुद्दे की बात एक भी नहीं...

पीएम पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि, इस बार भी पीएम मोदी आठ नौ बार बिहार आ चुके हैं, बिहार में रात्रि विश्राम किए, रोड शो किया, जो प्रचार में कर सकते थे सबकुछ किए। भाषण दिए हमलोगों ने सुना, लेकिन भाषण में 10 सालों में बिहार के लिए क्या किया कहीं नही था। हमलोगों बहुत उम्मीद लगाकर बैठे थे कि अगर अलगे 5 साल के लिए वो पीएम बनते हैं तो वो बिहार के लिए क्या करेंगे। लेकिन कोई मुद्दे की बात उन्होंने नहीं किया। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, नौकरी, रोजगार, पलायन, निवेश, किसानों का मुद्दा, ये सब असल मुद्दे हैं, और मेरा जहां तक मानना है इस बार लोकल मुद्दे ज्यादा भावी है, आज जनता अपने चुने हुए सांसद से पूछ रही है आपने मेरे लिए क्या किया। 

सारण के सांसद पर बोला जोरदार हमला 

तेजस्वी ने आगे कहा कि, सारण के जो सांसद हैं, वो केंद्र में मंत्री भी रहे लेकिन हटा दिया गया कारण जो रहा है, लोग अब हिसाब मांग रहे कि आपने सारण के लिए क्या किया। अपने 10 साल में सारण के लिए क्या परिवर्तन किया। वो खुद ही मान रहे हैं कि हम नहीं लड़ रहे मोदी लड़ रहे हैं, खुद को असफल घोषित कर रहे कि भाई आप मोदी के लिए वोट दीजिए और मोदी के लिए ही वोट देंगे तो कौन सा उन्होंने बिहार के लिए स्पेशल राज्य का दर्जा दे दिया है कि वो वोट करेंगे, या पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बना दिया है। सारण में कारखाना खोला गया या कौन सी गरीबी मिटाई गई। 5 लाख अनाज देने के अलावा इन लोगों ने क्या काम किया। ये बोल रहे कि 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं, यानी गरीबी चरम सीमा पर है। 

 इंडिया सरकार बनी तो करेंगे ये काम 

तेजस्वी ने घोषणा पत्र दिखाते हुए कहा कि, हम 20 में आएं तो जितना वादा किया था उतना हमने पूरा किया, 5 लाख लोगों को नौकरी दी, 3 लाख नौकरी को प्रक्रियाधीन कर दिए हैं जल्द ही बहाली निकलेगी। 17 महीने में हमलोगों ने जो काम किया, वो 17 साल में नहीं हुआ, इंडिया की सरकार आई तो, सिलेंडर 1200 को 500, बिहार में बिजली दर सबसे महंगा है 200 यूनिट फ्री, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे। इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 𝟏 लाख रुपए यानि 𝟖,𝟑𝟑𝟑₹ प्रति माह मिलेंगे। केंद्र में हमारी सरकार आने पर 𝟓 किलो राशन की जगह 𝟏𝟎 किलो राशन मिलेगा। वहीं उन्होंने सारण की जनता से अपील की कि, रोहिणी आचार्य को भारी मतों से चुनाव में विजयी बनाएं।