बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP का बड़ा सवाल..तेजस्वी यादव और कांग्रेस बताए वे सुशांत के साथ हैं या रिया चक्रवर्ती के साथ....

BJP का बड़ा सवाल..तेजस्वी यादव और कांग्रेस बताए वे सुशांत के साथ हैं या रिया चक्रवर्ती के साथ....

PATNA : बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस से बड़ा सवाल पूछा है। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और विधान पार्षद डॉक्टर संजय मयूख ने तेजस्वी यादव से सवाल किया है कि वे बिहार की जनता को बताएं कि वे बिहार के सपूत सुशांत सिंह राजपूत के साथ हैं या फिर  रिया चक्रवर्ती के साथ। 

संजय मयूख ने कहा है कि आज दिल्ली में कांग्रेस द्वारा रिया चक्रवर्ती के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया है। तेजस्वी और बिहार कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा है बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की बात की थी। आज कांग्रेस सुशांत मामले के मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का समर्थन कर रही है।  

उन्होंने कहा है कि जो कांग्रेस बिहार के सपूत सुशांत सिंह मामले के मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का समर्थन कर रही है।  तेजस्वी यादव को बिहार की जनता को बताना चाहिए कि क्या वे अब भी  रिया चक्रवर्ती का समर्थन करने वाली कांग्रेस के साथ है। वे क्या बिहार विधान सभा चुनाव कांग्रेस के साथ ही मिलकर लड़ेगे। या फिर उन्होंने सुशांत के परिजनों से मिलकर जिस न्याय की लड़ाई लड़ने की बात की थी उसका साथ देंगे। 

Suggested News