बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यौन शोषण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार, महिला ने दर्ज कराया मामला

यौन शोषण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार, महिला ने दर्ज कराया मामला

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि अभी मनीषा दयाल और चिरंतन कुमार के एनजीओ का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक और एनजीओ संचालक पर यौन शोषण का आरोप लगा है। भाजपा नेता व एनजीओ बौद्ध सोसायटी सेवा फाउंडेशन के कर्ताधर्ता पर यौन शोषण का आरोप लगा है। 

पीड़ित महिला के बयान पर दीघा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर एनजीओ संचालक व भाजपा नेता बबन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला भाजपा नेता बबन यादव के ही एनजीओ में काम करती थी। 

पीड़िता ने बबन यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। बबन का गेस्ट हाऊस सीडीए बिल्डिंग के पास है। आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से बबन यादव पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। बबन यादव के बारे में बताया जाता है कि वह भोजपुरी फिल्मों में विलेन की भूमिका भी निभा चुका है।  

Suggested News