बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी बोली- कांग्रेस ने जेएमएम के साथ मिलकर आरजेडी को ठिकाने लगा दिया...बिहार का बदला झारखंड में लिया

बीजेपी बोली- कांग्रेस ने जेएमएम के साथ मिलकर आरजेडी को ठिकाने लगा दिया...बिहार का बदला झारखंड में लिया

PATNA: झारखंड विधान सभा चुनाव में महागठबंधन में हुए सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी ने आरजेडी पर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस ने जेएमएम से मिलकर आरजेडी को ठिकाने लगा दिया है।

बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में आरजेडी ने मदारी बनकर कांग्रेस को जमूरे की तरह घुमाया था। आखिर उसका बदला कांग्रेस को देर सवेर लेना ही था। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस ने जेएमएम को मिलाकर आरजेडी को ठिकाने लगा दिया। तेजस्वी यादव महागठबंधन की पीसी में शामिल नहीं हुए।

क्या है मामला

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन का ऐलान हो गया है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल को सात सीटें दी गई हैं।

महागठबंधन के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दूरी बना ली। बताया जा रहा है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी नाराज हैं। तेजस्वी की गैरमौजूदगी में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने गठबंधन और सीट शेयरिंग का ऐलान किया। इसके मुताबिक 43 पर जेएमएम, 31 पर कांग्रेस और 7 सीटों पर आरजेडी विधानसभा चुनाव लड़ेगा।


Suggested News