बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोले नित्यानंद राय, झूठ की फैक्ट्री चलाते हैं राहुल गांधी, उन्हें कौवा नहीं सियार काटेगा

बोले नित्यानंद राय, झूठ की फैक्ट्री चलाते हैं राहुल गांधी, उन्हें कौवा नहीं सियार काटेगा

PATNA : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने राहुल गांधी की रैली को सुपर फ्लॉप करार दिया है। नित्यानंद राय ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में जितनी भीड़ थी उससे ज्यादा बीजेपी के जिलों में हो रही शक्ति केंद्र सभा में होती है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठ की फैक्ट्री चला रहे हैं। झूठ बोलकर वे देश की जनता गुमराह करना चाह रहे हैं। झूठ बोले कौवा काटे..लेकिन राहुल गांधी को कौवा नहीं सियार काटेगा।

पहले अपना हिसाब दें राहुल और तेजस्वी

नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपने 55 साल देश पर शासन करने का हिसाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को किसी से हिसाव मांगने से पहले अपने शासन का हिसाब देना चाहिए। आज देश की सभी समास्याओं की जड़ कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस की जन आकांक्षा नहीं बल्कि ये महागठबंधन के नेताओं की आकांक्षा की रैली थी।

बीजेपी के अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता को अपने पार्टी के 15 साल के शासन का हिसाब देना चाहिए। उन 15 सालों में बिहार की क्या छवि थी ये किसी से छुपी हुई नहीं है। उन्हें पहले अपने काम का हिसाब देना चाहिए। जिन्होंने देश और बिहार को पीछे ढ़केला वहीं लोग आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिसाब मांग रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं,उन्हें गरीब किसानों को दिए जाने वाले 6000 की राशि कम लग रही है। राहुल गांधी गरीब किसानों के घर जाकर पूछे 6000 का उनके लिए कितना महत्व है,लेकिन ये बाते ना तो राहुल गांधी को समझ में आएगा ना ही तेजस्वी को। नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार 12 करोड़ किसानों को 75 हज़ार करोड़ दे रही है।

नित्यानंद राय ने कहा कि देश की जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी को हासिल है। नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Suggested News