बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा कार्यालय पहुंची सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, फर्जी संस्था पर पैसे लेकर भाग जाने का लगाया आरोप

भाजपा कार्यालय पहुंची सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, फर्जी संस्था पर पैसे लेकर भाग जाने का लगाया आरोप

PATNA : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में लगातार सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जहाँ बिहार सरकार के भाजपा कोटे से मंत्री लोगों की समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं. उधर आज सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भाजपा कार्यालय पहुँच गयी और हंगामा करने लगी. 

महिलाओं ने बताया की वे मोतिहारी के अलग अलग इलाकों से आई हैं. उनके इलाके में मदर टेरेसा नाम का संस्था खोलकर महिलाओं से पैसा वसूल आ गया. जिसमें निर्भय यादव ने 20 दीदियों को जोड़ने को कहा था. एक एक महिला से 22-22 हज़ार रूपये लिए गए. इस तरह एक एक जगह से करीब साढ़े लाख रूपये वसूला गया. पूरे जिले में करीब एक करोड़ से अधिक रूपये वसूले गये हैं. लेकिन इस संस्था का नामोनिशान नहीं है. 

इस मामले को लेकर उन्होंने कई जगह शिकायत की. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. थक हारकर वे भाजपा कार्यालय आई हैं. लेकिन यहां से उन्हें निराश लौटना पड़ा है. हालाँकि महिलाओं ने कहा की उन्हें सहयोग कार्यक्रम की जानकारी नहीं है. 

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News