बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं युवराज

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं युवराज

पटना... बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए पिछले साल जम्मू कश्मीर से ना केवल आर्टिकल 370 हटाया बल्कि उसे दो भागों में बांट कर केंद्र शासित प्रदेश भी बना दिया। इसके बाद ही देश में एक देश एक विधान एक प्रधान और एक निशान को लागू किया जा सका। 

यह बड़े आश्चर्य की बात है कि हमारे देश की ऐसी तमाम विरोधी सूट दिखाई दिए जिसकी भाषा हमारे दुश्मन देशों से मिलती जुलती दिखाई देती है। यहां तक कि देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी ने ऐसा बयान दे डाला, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र में कर दिया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा राहुल गांधी के लिए यह नई बात नहीं है वह और उनकी पार्टी चीन के साथ किस तरह का समझौता कर रहे थे इस पर भी उन्होंने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। 

वहीं उनकी पार्टी भारत विरोध के नए चेहरे तुर्की में ऑफिस खोलकर भला कौन सा देश हित का काम करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला चीन की मदद से आर्टिकल 370 को पुन: बहाल करने की बात कर रहा है।  वहीं महबूबा मुफ्ती इसके लिए युवाओं को भारत के खिलाफ बंदूक उठाने के लिए आते हुए तिरंगे को जलाने व भारतीय संविधान को नहीं मानने का ऐलान कर रही हैं।

देश के खिलाफ जारी इस बयानबाजी को कांग्रेस का सीधा समर्थन प्राप्त है। इनके भी एक नेता अमेरिका की मदद से 370 बहाल करने का दावा कर चुके हैं, यह दिखाता है कि कांग्रेस के हाथ सीधे देश विरोधियों के साथ है सत्ता के लिए अब इन्हें देश को अस्थिर करने वालों को समर्थन करने से भी गुरेज नहीं है। 

Suggested News