बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी जिम्मेदारियों को समझें डॉक्टर्स, लोगों के विश्वास को न तोड़ें

अपनी जिम्मेदारियों को समझें डॉक्टर्स, लोगों के विश्वास को न तोड़ें

 पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार के सामने अपनी बातें रखने का सबको अधिकार है। लेकिन, इसका ध्यान रखना जरूरी होता है कि जिस सेवा भाव के कारण समाज और देश- दुनिया में उसकी पहचान है, उसमें कमी नहीं आए। उनकी पहचान की चमक धूमिल न हो। 

         श्री सिंह ने आज यहां कहा कि हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों को भी यह सोचना चाहिए। डॉक्टर को धरती का भगवान कहा गया है, इसलिए समाज में उन्हें विशिष्ट सम्मान प्राप्त है। सुदूर गांव से मरीज कितनी आशा के साथ अस्पताल आते हैं । उन्हें विश्वास होता है कि वह स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे, लेकिन कुछ मांगों की वजह से धरती के भगवान उनसे रूठ जाएं, तो मरीज रूपी उनके भक्तों के सामने क्या रास्ता है। कुछ पेशे ऐसे होते हैं जिनमें सेवा भाव ही सर्वोपरि होता है। उनमें से चिकित्सक का पेशा भी एक है। इसलिए डॉक्टर अपने मरीज के प्रति करुणा का भाव रखें। 

उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर सरकार के साथ उनकी बातचीत हुई है और आगे भी होगी। लेकिन, हड़ताल की वजह से जिनकी जान चली जाएगी, वे लौटकर नहीं आ सकते। उनके परिजनों का धरती के भगवान से विश्वास उठ जाएगा। 

बता दें लगभग दस दिन से प्रदेश के तमाम जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं, जिनके कारण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। इलाज नहीं मिल पाने के कारण 12 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Suggested News