बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP अध्यक्ष ने उद्योगपति सह समाजसेवी विकास सिंह को दल में कराया शामिल, संजय जायसवाल बोले- भाजपा परिवार और होगा मजबूत

BJP अध्यक्ष ने उद्योगपति सह समाजसेवी विकास सिंह को दल में कराया शामिल, संजय जायसवाल बोले- भाजपा परिवार और होगा मजबूत

PATNA: बिहार बीजेपी लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। आज पटना के बड़े उद्योगपति ने भाजपा का दामन थामा है। प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उद्योगपति सह समाजसेवी विकास कुमार सिंह को दल में शामिल कराया। विकास सिंह के साथ कई अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। 

प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

उद्योगपति सह समाजसेवी विकाश कुमार सिंह के साथ संदीप चौधरी,मारुति नंदन,ताराचंद मल्लिक,राजीव कुमार,मनोहर कुमार,सुमन झा,रविंदर सिंह,अजय तिवारी,रचित सिंह एवम सैकड़ो लोगो ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय जयसवाल के समक्ष पार्टी में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए दल में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सादे समारोह में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि इनके आने से भाजपा परिवार और मजबूत होगा।

भाजपा के कई नेता रहे मौजूद 

संजय जायसवाल ने कहा कि विकास सिंह का परिवार जनसंघ काल से ही संगठन के लिये समर्पित रहा है। इनके पिताजी उमेश्वर प्रसाद सिंह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष एवं पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। ये मूल रुप से आरा जिले के बड़हरा विधानसभा के रहने वाले हैं। इस अवसर  पर राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्दार्थ शंभु, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा , प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश झा राजू,राकेश सिंह ,अशोक भट्ट,कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम ,रोहित चन्द्रा,आदि उपस्थित थे।

Suggested News