बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा फतह के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अमित शाह, तीन राज्यों के नेताओं के साथ की बैठक

लोकसभा फतह के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अमित शाह, तीन राज्यों के नेताओं के साथ की बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब नए मिशन पर लग गए हैं। अमित शाह की नजर अब इसी साल होने वाले हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड के विधानसभा चुनाव पर है। इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है और यहां इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं।

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत, जयंत सिन्‍हा, विद्युत वरण महतो, धर्मपाल सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा भी बैठक में मौजूद रहे। बीजेपी मुख्यालय में हुई बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य अनिल विज, समेत कई नेता मौजूद रहे।

बता दें कि अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर तीनों राज्यों के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक की। अमित शाह के साथ बैठक में तीनों राज्यों में बीजेपी के प्रदर्शन, सरकार के कामकाज, एंटी इंकम्बेंसी फैक्टर जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इन तीनों राज्यों में शानदार कामयाबी हासिल की है।

बता दें कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए दोहरी चुनौती हैं। हरियाणा में बीजेपी विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ रही है। जबकि महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना और आरपीआई के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी। झारखंड में बीजेपी स्थानीय आजसू के साथ मिलकर चुनाव लड़ती आ रही है। 

गौरतलब है कि भाजपा में संगठन के चुनावों से पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 13 और 14 जून को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बैठक में सांगठनिक मामलों के प्रभारी नेता शामिल होंगे। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी की इकाइयों में संगठन के चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Suggested News