बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यसभा में सदन के नेता चुने गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

राज्यसभा में सदन के नेता चुने गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

NEW DEHLI : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता चुना गया है। वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।

पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल हो रहा खत्म

बता दें, जेपी नड्डा फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 30 जून को उनका पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में नड्डा की जगह अब किसी और को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है. अमित शाह के बाद जेपी नड्डा को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने इस  बार लोकसभा चुनाव लड़ा था।

संसद सदस्यों ने ली शपथ

18वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्यों ने शपथ ली. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों और अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। कार्यवाहक अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई और सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सदस्य राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने सदस्य के रूप में शपथ ली।


Suggested News