बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने नीतीश कुमार की खिंचाई की, कहा- हमने उन्हें कन्हैयालाल बनाया, राजद ने गोदी लाल

भाजपा ने नीतीश कुमार की खिंचाई की, कहा- हमने उन्हें कन्हैयालाल बनाया, राजद ने गोदी लाल

PATNA : बिहार में राजद नेताओं द्वारा लगातार सीएम नीतीश कुमार के लिए विवादित बयान दिए जा रहे हैं, लेकिन जदयू की मजबूरी ऐसी कि वह चाहकर  उनका विरोध नहीं कर पा रही है। जिस प्रकार नीतीश कुमार बार-बार पलटी मार कर सरकार बनाते  हैं, उसके बाद अब जदयू के इस परेशान को लेकर भाजपा ने जदयू की जमकर खिंचाई की है। 

कन्हैया लाल और गोदी लाल

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा यही यूटर्न तो बिहार का सबसे बड़ा प्रॉब्लम है। भाजपा ने कन्हैयालाल बनाया था अब राजद के गोदीलाल बन गए हैं। पहले बिहार के मुख्यमंत्री थे और अब लगता है ये हम सबको ही नहीं बिहार की जनता को भी मूर्ख समझ रहे हैं। जदयू के लोग अब चौराहे पर होंगे उससे पहले कुछ इधर आएंगे कुछ उधर जाएंगे।

अपने ट्वीट के जरिए निखिल आनंद यह कहना चाह रहे हैं कि भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया, उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, उनकी हर बात का मान रखा, लेकिन आज स्थिति यह है कि राजद के लोग आए दिन नीतीश कुमार को कुछ न कुछ सुनाते रहते हैं, लेकिन सरकार सिर्फ सुनने को मजबूर है। 


Suggested News