बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद के महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई के समर्थन पर बीजेपी ने किया सवाल, क्या सुशांत को श्रद्धांजलि देने के नाम पर तेजस्वी फोटो सेशन के लिए गए थे?

राजद के महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई के समर्थन पर बीजेपी ने किया सवाल, क्या सुशांत को श्रद्धांजलि देने के नाम पर तेजस्वी फोटो सेशन के लिए गए थे?

Patna : सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच के लिए मुंबई गए बिहार के आईपीएस विनय तिवारी को बीएमसी द्वारा जबरन क्वारेंटाइन कर दिया गया है। बीएमसी की इस कार्रवाई पर जहां बिहार की सत्तासीन पार्टी द्वारा विरोध जताया गया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भी इसे गलत करार दिया है। वहीं बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद द्वारा महाराष्ट्र सरकार के इस कार्रवाई को सही बताया गया है। 

राजद नेता व बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र सरकार के इस कदम का समर्थन करते हुए इसे सही बताया है। 

तेजस्वी के इस बयान पर बिहार बीजेपी की ओर से तेजस्वी पर हमला बोला गया है। बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि राजद का महाराष्ट्र सरकार के पक्ष में खड़े होना शर्मनाक है।

उन्होंने कहा है कि क्या सुशांत को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों से मिलने उनके घर  तेजस्वी सिर्फ फोटो सेशन के लिए गए थे?

निखिल आनंद ने कहा है कि देश की जनता देख रही है महाराष्ट्र सरकार की सुशांत मामले पर बेचैनी। महाराष्ट्र सरकार-मुंबई पुलिस बॉलीवुड माफिया समर्थित आरोपियों के पक्ष में है। बिहार के बेटे सुशांत को न्याय के खिलाफ महाराष्ट्र की उद्धव सरकार खड़ी है।

उन्होंने कहा है कि दुखद है कि राजद का गठबंधन धर्म सुशांत के न्याय के खिलाफ खड़ा है।   सुशांत को न्याय के खिलाफ खड़े होने वाले तेजस्वी यादव शर्म करो।

Suggested News