बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने जदयू की अशोक जयंती को किया खारिज, कहा- राजनीतिक पार्टी के तौर पर बीजेपी ही मना रही है अशोक की जयंती

भाजपा ने जदयू की अशोक जयंती को किया खारिज, कहा- राजनीतिक पार्टी के तौर पर बीजेपी ही मना रही है अशोक की जयंती

पटना. बिहार में सम्राट अशोक की जयंती को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बिहार के सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और जदयू में जयंती मनाने की होड़ लगी है। बीजेपी 8 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती मनायी गयी, तो जदयू 9 अप्रैल को जयंती मनाने की घोषणा कर दी है। इस बीच बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने जदयू द्वारा अशोक की जयंती मनाने को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल के रूप में सिर्फ भाजपा ही अशोक की जयंती मना रहा है। बाकी कोई पार्टी नहीं मना रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अशोक की जयंती भाजपा को छोड़कर व्यक्ति या संस्था मना रहा है।

बिहार बीजेपी मौर्य सम्राट अशोक की जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी ने खास इंतजाम किए हैं। 8 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती पर बीजेपी बड़ा कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है। समारोह में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल होंगे।

वहीं जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 9 अप्रैल को जनता दल यूनाइटेड द्वारा सम्राट अशोक जयंती समारोह मनाने की घोषणा की है। समता परिषद की ओर से बिहार भर में तैयारी पूरी की गई है। 9 अप्रैल को होने वाला सम्राट अशोक जयंती समारोह पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मनाया जाएगा। हर जिला में तैयारी के लिए बैठक हुई है।

सम्राट अशोक की जयंती समारोह को लेकर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 8 अप्रैल को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में पूरे बिहार से 25 हजार बीजेपी के कार्यकर्ता जुटेंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और नित्यानंद राय, सुशील कुमार, रविशंकर प्रसाद सहित बीजेपी के कई विधायक और सांसद उपस्थित रहेंगे।

बीजेपी ने ही 2015 में पहली बार मौर्य राजा की जयंती का आयोजन शुरू किया था। सम्राट अशोक की जयंती हिंदी कैलेंडर के अनुसार मनाई जाती है। इस बार चैत्र महीने के आठवें दिन यानि 8 अप्रैल को अशोक की जयंती पड़ रही है। इस दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा संभालेगा। बापू सभागार और गांधी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था और रहने वालों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रचार-प्रसार के लिए 11 रथ बिहार में घूम रहा है। 2017 से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कोरोना की वजह से बीच में कार्यक्रम नहीं हो पाया। सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार में राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। यह कार्यक्रम पूरे बिहार का है। सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है, जो पूरे बिहार में यह कार्यक्रम कर रही है।

Suggested News