बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विप चुनाव के लिए भजापा ने चुनाव प्रभारियों की सूची की जारी, संजय जायसवाल ने सभी सीटों पर NDA प्रत्याशियों की जीत का किया दावा

बिहार विप चुनाव के लिए भजापा ने चुनाव प्रभारियों की सूची की जारी, संजय जायसवाल ने सभी सीटों पर NDA प्रत्याशियों की जीत का किया दावा

पटना. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने विधान परिषद के स्थानीय निकाय प्राधिकार कोटे से होने वाले चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इसमें पूर्वी चंपारण से शैलेन्द्र मिश्रा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। सूची जारी करते हुए डॉ. जायसवाल ने दावा करते हुए कहा कि विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी विजयी होंगे।

चुनाव प्रभारियों की सूची में गोपालगंज क्षेत्र के लिए ओम प्रकाश यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिवान की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी को दी गई है। इसके अलावे सारण का चुनाव प्रभारी राधा मोहन शर्मा को बनाया गया है। समस्तीपुर के लिए सुशील चौधरी, दरभंगा के लिए देवेश कुमार, बेगूसराय-खगड़िया के लिए राजेश वर्मा तथा सहरसा-मधेपुरा-सुपौल का प्रभारी सिद्धार्थ शंभु को बनाया गया है।

वहीं शंभु शरण पटेल को किशनगंज-अररिया-पूर्णिया का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि पिंकी कुशवाहा को कटिहार का, त्रिविक्रम नारायण सिंह को औरंगाबाद का तथा प्रमोद चंद्रवंशी को रोहतास-कैमूर क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Suggested News