बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के दिलीप कुमार जायसवाल बनाये गये विधान परिषद के उप मुख्य सचेतक, जदयू के नीरज कुमार व रीना देवी को मिला सचेतक का पद

भाजपा के दिलीप कुमार जायसवाल बनाये गये विधान परिषद के उप मुख्य सचेतक, जदयू के नीरज कुमार व रीना देवी को मिला सचेतक का पद

पटना. बिहार विधान परिषद में सचेतकों की नई लिस्ट सत्ताधारी दल ने जारी कर दी है। इसमें भाजपा एमएलसी डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को विधान परिषद का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। वहीं जदयू एमएलसी नीरज कुमार और एमएलसी रीना देवी को सचेतक बनाया गया है। इसको लेकर सदन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के संसदीय कार्यों के संचालन के लिए परिषद के सभापति को सूचना दी थी। इसके बाद तीनों सदस्यों को 18 अप्रैल 2022 के प्रभाव से मान्यता प्रदान कर दी गई है।

बिहार विधान परिषद में एनडीए के मुख्य सचेतक के रूप में संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी है। एनडीए में जदयू और बीजेपी की तरफ से सचेतक के पदों का बंटवारा हो गया है। मुख्य सचेतक और दो सचेतक जदयू के खाते में गए हैं। वहीं, उप मुख्य सचेतक बीजेपी के कोटा में आया है। बता दें कि मुख्य सचेतक संजय गांधी, सचेतक नीरज कुमार और सचेतक रीना देवी जदयू से एमएलसी हैं। वहीं उप मुख्य सचेतक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल बीजेपी से एमएलसी है।

बता दें कि हाल में बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे से 24 सीटों पर चुनाव हुआ था। इसमें एनडीए 13 सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें भाजपा सात सीटों पर, जदयू पांच सीटों पर और केंद्रीय मंत्री पारस की रालोजपा एक सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं राजद सह सीटों, एक पर कांग्रेस और चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई थी। इस चुनाव में भले ही जदयू तीसरे स्थान पर रही, लेकिन अभी भी विधान परिषद में सबसे ज्यादा सीटें जदयू के पास है।

Suggested News