बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनभागीदारी से बनेगा बीजेपी का मैनिफेस्टो, जनता से बीजेपी नेता और कार्यकर्ता करेंगे संवाद

जनभागीदारी से बनेगा बीजेपी का मैनिफेस्टो, जनता से बीजेपी नेता और कार्यकर्ता करेंगे संवाद

Patna : बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जनता की भागीदारी से तैयार करेगी। इसके लिए बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जनता से संवाद कर उनकी मांगों को जानेगे और पार्टी उसका अध्यन करेगी। 

दरअसल भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के एजेंडा को मूर्तरूप देने के लिए मैनिफेस्टो कमिटी की बैठक कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार के नेतृत्व में हुई। बैठक में आत्मनिर्भर बिहार की संकल्पना पर चर्चा हुई और यह तय किया गया कि भाजपा अपने नीतियों तथा कार्यक्रमो के माध्यम से बिहार अगले 5 वर्षों में आत्मनिर्भर बनाएगी। 

इस मौके पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा मैनिफेस्टो बनाने की प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। भाजपा के मेनिफेस्टो समिति के सदस्य बिहार के सभी सदस्य बिहार के विभिन्न कमिशनरी पर जाएगी, त्वता जनसंवाद करके जनता के प्रमुख मांगों का अध्ययन करेगी और सभी के विचारों के अनुरूप ही दृष्टि पत्र बनाएगी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के समरूपता में बिहार कैसे आत्मनिर्भर बने इस पर गहन चर्चा जनता के साथ कि जाएगी। वहीं बैठक में शामिल बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार  की आर्थिक प्रगति को और तेज करना है, इसकी भी दृष्टि हमारे मैनिफेस्टो में रहेगी। 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने समिति को अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मैनिफेस्टो में जन भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में  सदस्य प्रदेश  उपाध्यक्ष नीतीश मिश्र, मिथिलेश तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ऋतुराज सिन्हा, संतोष पाठक तथा पूर्व महाधिवक्ता एस. डी. संजय शामिल हुए।

Suggested News