बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर तैयार हो गया भाजपा का मेगा प्लान! पहली बार बदली रणनीति, उठाया ये कदम, दिलीप जायसवाल बोले- जल्द होगा उम्मीदवारों का ऐलान
पटना: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर माइक्रो मैनेजमेंट के लिए बीजेपी का मेगा प्लान तैयार हो चुका है. उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक हुई. 4 सीटों पर हो रहे बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर चारों विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को बुलाया गया. बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चार विधानसभा का उपचुनाव होना है और उन चार विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक हुई है कि आगे के रणनीति पर कैसे काम होना है. प्रत्यासियों को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा की किस सीट पर कौन लड़ेगा यह तय हो गया है, जल्द ही आपको बता दिया जाएगा.
तेजस्वी ने कहा कि आरक्षण का जो दायरा बिहार में बढ़ाया गया है उसको अगर नीतीश कुमार नौंवी अनुसूची में शामिल नहीं करा पाते हैं तो एनडीए से अलग हो जाएं के जबाव में दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके परिवार को आरक्षण पर बोलने का कोई हक नहीं है क्योंकि जब तक वह लोग सत्ता में रहे उनको आरक्षण का याद नहीं आया.
नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आरक्षण का मुद्दा आया. आरक्षण विधानसभा, विधान परिषद में पास हुआ और उसको कैसे अमली जामा पहनाना है उसकी चिंता भी नीतीश कुमार का नेतृत्व कर रहा है.जायसवाल ने कहा कि मैं बार-बार बोल रहा हूं सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि अभी इस पर हम सितंबर में सुनवाई करके फैसला लेंगे. लालू यादव को या तेजस्वी यादव को आरक्षण पर बोलने का कोई हक नहीं है. यह लोग सिर्फ आरक्षण के नाम पर जाति को बांटने का काम करते हैं. इन लोगों को कोई भी पिछड़ों से प्यार नहीं है. तेजस्वी यादव विपक्ष में है उनके पास कोई काम नहीं है तो कोई रोजगार तो ढूंढेंगे.दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब तक लालू यादव सत्ता में रहे, तब तक उन्हें आरक्षण की याद नहीं आई. इन लोगों को पिछड़ों से प्यार नहीं है. दिलीप जायसवाल ने सुप्रीम कोर्ट के क्रीमीलेयर के फैसले पर कहा कि वे इसका अध्ययन करेंगे और तब ही कुछ कहेंगे.
राहुल गांधी को ईडी का डर सताने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस देश में जो भी गलत करेगा नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में उन्हें नहीं बख्शा जाएगा. पीएम की यह प्रतिबद्धता है कोई भी भ्रष्टाचारी देश में नहीं बचेगा.
राहुल गांधी को ईडी का डर सताने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस देश में जो भी गलत करेगा, नरेंद्र मोदी के उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपना मूल्यांकन करें और अगर उन्होंने कोई गलती की है, तो एजेंसियां नियमानुकूल कार्रवाई करेंगी.