बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा का मिशन 2019 : 26 मई से 11 जून तक बिहार में महासम्पर्क अभियान

भाजपा का मिशन 2019 :  26 मई से 11 जून तक बिहार में महासम्पर्क अभियान

PATNA : बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक हुई । इस बैठक में पार्टी के सभी मौजूदा सांसद-विधायक, पूर्व सांसद-विधायक और लोकसभा एवं विधानसभा के सभी पूर्व प्रत्याशी शामिल हुए। 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अबी से तैयारी शुरू कर दी गयी है। नरेन्द्र मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 26 मई से महासम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 11 जून 2018 तक चलेगा। 

BJPS-MISSION-2019-MAYAN-CAMPAIGN-FROM-MAY-26-TO-JUNE-113.jpg

केन्द्र सरकार के विकास कार्यों को गांव-गांव पहुंचा कर लोगों का समर्थन हासिल किया जाएगा। मोदी सरकार ने चार साल पूरा कर लिये हैं। पार्टी का मानना है कि इन चार सालों में सरकार ने सामज के हर तबके की बेहतरी के लिए काम किया है। लोगों को बताया जाएगा कि सराकरी योजनाओं से उन्हें क्या क्या लाभ मिले हैं। इन चार वर्षों में भारत पहले से सबल, सक्षम, सुरक्षित और प्रगतिशील बना है जिसकी देश दुनिया में शोहरत बुलंद हुई है।

BJPS-MISSION-2019-MAYAN-CAMPAIGN-FROM-MAY-26-TO-JUNE-112.jpg

2019 के लोकसभा चुनाव के पहले जिस तरह से भाजपा को चुनौती मिल रही है उससे पार्टी ने फैसला किया है कि समय रहते इसकी जमीनी तैयारी शुरू कर दी जाए। बिहार में कांग्रेस- राजद के गठजोड़ से निबटने के लिए जरूरी है कि लोगों तक अपनी पहुंच बनायी जाए। 26 तारीख से शुरू होने वाल महासम्पर्क अभियान जनता से जुड़ने का कार्यक्रम है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद सीपी ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Suggested News