बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरेंडर! नीतीश कुमार के साथ रहेगी भाजपा, BJP का ऐलान...2025 में अकेले नहीं बल्कि साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

सरेंडर! नीतीश कुमार के साथ रहेगी भाजपा, BJP का ऐलान...2025 में अकेले नहीं बल्कि साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

पटना. बिहार की राजधानी पटना में भाजपा संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक हुई। इस बैठक के समापन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 2024 का लोकसभा और 2025 का विधान सभा चुनाव एनडीए के सहयोगी साथियों के साथ मिल कर लड़ेंगे।


एनडीए में मतभेद नहीं

अरुण सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए में आपस में बहुत प्रेम और एकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी गठबंधन धर्म पालन करती है और गठबंधन के साथियों को सदैव सम्मान देती है। गठबंधन में आपस में कोई खींचतान नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब एक साथ हैं और आपस में परस्पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

अटकलें को किया खारिज

बते दें कि भाजपा के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर अटकलें लगायी जा रही थीं कि भाजपा बिहार में अगामी विधानसभा का चुनाव अकले लड़ेगी। इसके लिए भाजपा बिहार विधानसभा की 200 सीटों पर तैयारी कर रही है। इसी तैयारी को धार देने के लिए संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हो रही है। लेकिन इस बैठक के बाद अरुण सिंह ने चौंकाने वाला बयान दे दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि भाजपा एनडीए के सहयोगी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि भाजपा संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था। उन्होंने शनिवार को कई कार्यक्रम किये। उन्होंने पटना में रैली भी की। वहीं इस संयुक्त बैठक का समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तय कार्यक्रम के तहत किया। इसमें भाजपा के केंद्रीय शीर्ष नेता भी शामिल रहे। 

Suggested News