बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

31 जुलाई को बिहार आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संजय जायसवाल ने दी जानकारी

31 जुलाई को बिहार आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संजय जायसवाल ने दी जानकारी

पटना. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 31 जुलाई को बिहार आएंगे। इसकी जानकारी खुद बिहार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के तमाम जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष आदि शामिल हुए। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी व संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज की बैठक में कई सांगठनिक विषयों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार आगमन है। गौरतलब हो कि भाजपा के मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन बिहार में होने वाला है, जिसमें सम्मिलित होने के लिए आगामी 31 जुलाई को माननीय जेपी नड्डा जी बिहार आ रहे हैं। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की सूचना से बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी और जोश का माहौल है।

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का नियमित प्रशिक्षण भाजपा की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा है। आगामी 14, 15 और 16 जुलाई को पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गया में आयोजित होने वाला है। इस शिविर में बिहार भाजपा के तमाम शीर्ष नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी समेत 300 से अधिक लोग शामिल होंगे, जिन्हें विषयानुसार वरीय नेताओं द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। यह शिविर निश्चय ही हमारे संकल्प को और मजबूती देगा, जिससे हमारी कार्यकुशलता और निखरेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के चयन को लेकर पूरे प्रदेश में ख़ुशी का माहौल है। प्रसन्नता का यह भाव आज की बैठक में शरीक होने बिहार के विभिन्न जिलों से आये तमाम नेताओं के चेहरों पर दिखाई दे रही थी। मुर्मू के चयन के लिए सभी नेताओं ने समवेत स्वर में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है।

Suggested News