बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन, कोरोना वायरस थे संक्रमित

बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन, कोरोना वायरस थे संक्रमित

N4N DESK : भारतीय जनता पार्टी के नेता और हाल ही में चुने गए राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का आज बृहस्पतिवार को बंगलूरू में निधन हो गया। गास्ती की निधन की खबर के बाद बीजेपी में शोक की लहर है।

उनकी निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ट्वीट किया है.... कर्नाटक के राज्यसभा सांसद श्री अशोक गस्ती जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति! 

55 वर्षीय अशोक गास्ती ने 18 साल की उम्र में भाजपा की युवा इकाई एबीवीपी से जुड़कर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने इसी साल 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लिया था।

गास्ती को दो सितंबर को बंगलूरू के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उनकी जांच की गई थी और उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। नाइ समुदाय से आने वाले गास्ती पेशे से अधिवक्ता थे।


Suggested News