बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक साथ रांची पहुंचे भाजपा के रामकृपाल और राजद के श्याम रजक, जानिए क्या है दो धुर विरोध राजनेताओं का संग संग सफर

एक साथ रांची पहुंचे भाजपा के रामकृपाल और राजद के श्याम रजक, जानिए क्या है दो धुर विरोध राजनेताओं का संग संग सफर

पटना. बिहार की राजनीति के दो धुर विरोधी चेहरों भाजपा सांसद राम कृपाल यादव और राजद के श्याम रजक के एक साथ रांची आगमन ने सबको चौंका दिया. भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के स्वागत में उनके समर्थक भी उमड़े. दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सदस्य रामकृपाल यादव और राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे. 

दोनों एक दौर में राजद से जुड़े थे. लेकिन बाद में राम कृपाल यादव ने लालू यादव का दामन छोड़ा और भाजपा में चले गये. उन्होंने पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से लालू यादव की बेटी मीसा भारती को चुनाव हराया था. वहीं श्याम रजक भी राजद से जदयू और फिर राजद में चले गये. दोनों नेताओं को एक साथ हवाई अड्डे पर देखकर कई लोग हतप्रभ दिखे. 

रांची पहुंचने पर रामकृपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन नहीं होने पर कहा कि हमारे दल का पहले भी यूपी में जदयू से गठबंधन नहीं रहा है. वहीं उन्होंने झारखंड की सोरेन सरकार पर झारखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ झारखंड का निर्माण हुआ है, वह सपना पूरा नहीं हुआ है. हालाँकि भाजपा के शासनकाल में झारखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा था लेकिन मौजूदा सरकार में विकास पर ब्रेक लग गया है. 

वहीं राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव श्याम रजक ने कहा कि मैं निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची आया हूं.  


Suggested News