बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब क्या करेगी BJP? विप चुनाव से ठीक पहले भाजपा के सीटिंग कैंडिडेट ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

अब क्या करेगी BJP? विप चुनाव से ठीक पहले भाजपा के सीटिंग कैंडिडेट ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

PATNA:  बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के नेता तैयारी में जुटे हैं। एनडीए की बात करें तो बीजेपी-जेडीयू के बीच सीटों के तालमेल पर बातचीत अंतिम दौर में है। भाजपा के उम्मीदवार पिछली बार 13 सीटों पर चुनाव जीते थे। बीजेपी की कोशिश है कि जीती हुई सभी सीटे इस बार भी हमारे खाते में रहे। इन सब के बीच जो सबसे बड़ी खबर है वो यह भाजपा के एक सीटिंग कैंडिडेट ने मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। निवर्तमान विधान पार्षद ने निर्णय की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को पहले ही दे दी थी। 

राजन कुमार सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव

विधान परिषद की औरंगाबाद सीट से 2015 में बीजेपी के कैंडिडेट राजन कुमार सिंह चुनाव जीते थे। छह सालों तक वे विधान पार्षद रहे। वैसे तो कार्यकाल 2021 में ही समाप्त हो गया था, लेकिन कोरोना की वजह पंचायत चुनाव नहीं कराये जा सके. लिहाजा विप का चुनाव भी टल गया था। अब जबकि पंचायत चुनाव खत्म हो गया है और विप चुनाव का बिगुल बजने वाला है उसके ठीक पहले औरंगाबाद से बीजेपी के सीटिंग विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। पार्टी की बैठक में कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना निर्णय सुना दिया। जानकार बताते हैं कि नेतृत्व के समक्ष महंगे चुनाव की वजह बताकर अपने आप को मैदान से बाहर कर लिया है। यानी अब वे चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। 

निजी कारण की वजह से नहीं लड़ेंगे चुनाव

हमने औरंगाबाद के निवर्तमान विधानपार्षद राजन कुमार सिंह से पूछा कि क्या वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे? उन्होंने बताया कि हां इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है। साथ ही इस निर्णय की जानकारी पार्टी नेतृत्व को भी दे दी है। चुनाव नहीं लड़ने के पीछे उन्होंने अपना निजी कारण बताया है। अब बीजेपी नेतृत्व के समक्ष बड़ा संकट आ गया है। अब औरंगाबाद से थैली वाले मजबूत कैंडिडेट की तलाश की जा रही है। अगर बीजेपी नेतृत्व को मजबूत कैंडिडेट नहीं मिला तो औरंगाबाद सीट सहयोगी दल जेडीयू को भी दी जा सकती है।

Suggested News