बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद और गोपालगंज में बजा बीजेपी का डंका, नजदीकी मुकाबले में राजद प्रत्याशियों को दी मात

औरंगाबाद और गोपालगंज में बजा बीजेपी का डंका, नजदीकी मुकाबले में राजद प्रत्याशियों को दी मात

AURANGABAD : बिहार विधान परिषद चुनाव में गोपालगंज और औरंगाबाद से बीजेपी के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इन दोनों पर हुए करीबी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी जीत पक्की कर ली है। जहां गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी ने राजद के उम्मीदवार को हराया है। वहीं औरंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी दिलीप कुमार ने राजद के अनुज कुमार सिंह ने परास्त किया। 

गोपालगंज में सिर्फ 20 वोटों का अंतर

गोपालगंज में भाजपा और राजद के कड़ा मुकाबला रहा। यहां जीत का अंतर सिर्फ 20 वोटों का रहा। अंतिम  परिणाम जारी होने तक बीजेपी के दिलीप सिंह को 1786 वोट मिले, वहीं दूसरी तरफ राजद के प्रत्याशी को 1766 वोट मिले। हालांकि औपचारिक घोषणा होना बाकि है। दूसरी तरफ औरंगाबाद विधान परिषद चुनाव में 279 वोट से भाजपा प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह जीते. दिलीप कुमार सिंह को 1794 वोट मिले और राजद प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह को 1515 वोट मिले।  

418 बैलेट पेपर निकले हैं, जिनके अलग-अलग बंडल बना कर टेबल पर भेजे जा रहे हैं। 50-50 मतपत्रों के बंडल बनाये गए हैं। उपनिर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि प्रथम वरीयता के मतपत्रों को अलग-अलग किया जा रहा है। अंतिम परिणाम घोषित होने में लगभग 12 बजेंगे। कुल 65 कर्मी इस मतगणना कार्य में लगाए गए हैं। 



Suggested News