बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी चुनाव में BJP की महिला बिग्रेड हुई एक्टिव, एक मंच पर दिखे अपर्णा, अदिति और प्रियंका मौर्य, अब विपक्ष की खैर नहीं

यूपी चुनाव में BJP की महिला बिग्रेड हुई एक्टिव, एक मंच पर दिखे अपर्णा, अदिति और प्रियंका मौर्य, अब विपक्ष की खैर नहीं

LUCKNOW : यूपी चुनाव में हर दिन एक नया रंग देखने को मिल रहा है। जहां अब तक नेताओं में दल बदलने की होड़ मची हुई थी। वहीं अब भाजपा ने चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बड़ा दांव चल दिया है। पिछले कुछ दिनों से अपनी पार्टी से बगावत कर भाजपा का दामन थामनेवाली अपर्णा यादव, अदिति सिंह और प्रियंका मौर्य पहली बार एक साथ नजर आईं। तीनों महिला नेत्रियों ने इस दौरान सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान लखनऊ के महापौर संयुक्ता भाटिया और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जोरदार हमला किया। सभी नेताओं ने दावा किया कि इस बार यूपी में योगी सरकार तीन सौ से ज्यादा सीटों पर विजय हासिल करेगी।

यूपी चुनाव में भाजपा ने डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन को धार देने के बीजेपी ने लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें भाजपा की नई महिला बिग्रेड पहली बार साथ साथ दिखे। इनमें सपा से भाजपा में आई मुलायम की बहू अपर्णा यादव, कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली से विधायक रहीं अदिति सिंह और कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का पोस्टर गर्ल रह चुकीं प्रियंका मौर्य शामिल हैं। 

कांग्रेस पर खुलकर बोलीं प्रियंका

कांग्रेस लड़की हूं लड़ सकती हूं मैं पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने  कांग्रेस  प्रियंका मौर्या आरोप लगाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ ओबीसी वोट को अपने खेमे में खींचने के लिए मेरे चेहरे का इस्तेमाल किया गया जब मुझे टिकट देने की बात आई तो मना कर दिया। उनका कहना था कि कांग्रेस सिर्फ महिलाओं के हक की बात करती है। जबकि हकीकत उससे बिल्कुल अलग है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा में उन्हें सम्मान दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरा करुंगी।

सारी योजनाएं महिलाओं पर आधारित

डोर टू डोर कैंपेन का हिस्सा बनने पहुंची रायबरेली विधायक ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए जितना कार्य किया है, उतना आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। अदिति सिंह ने कहा कि केंद्र की सारी योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। फिर चाहे वह उज्ज्वला योजना हो या खाद्य वितरण योजना हो दूसरी योजनाएं। दूसरी सरकार सिर्फ बात करती है, जबकि मोदी सरकार इसे अमल में लाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। 

नए भारत में रंग भरने की चाहत

वहीं पार्टी कार्यालय में हुए शानदार स्वागत से बेहद खुश नजर आई अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे मौका दिया है कि नए भारत में रंग भरने का। इसकी मुझे बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा करने का मुझे मौका दिया गया है।


Suggested News