बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने बरसातपूर्व तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

पटना में भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने बरसातपूर्व तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

PATNA : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पाटलीपुत्र के भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने दानापुर के पाया संख्या 242 घुड़दौड़ रोड, पाया संख्या 197 नहर पर, सबरी नगर, आरपीएस मोड़, बालाजी नगर, लेखा नगर, रूपसपुर नहर रोड, बेली रोड विभिन्न इलाकों का दौरा कर जल निकासी के लिए नगर परिषद द्वारा किये गए बरसातपूर्व तैयारियों का जायजा लिया। 

इस मौके पर सांसद ने बताया कि घुड़दौड़ रोड नहर पर, बेली रोड जंक्शन नहर पर, हाई टेक के पीछे अस्थाई सम्प हॉउस का निर्माण कर दिया गया है। अभिमन्यु नगर और कोथवां मोड़ पर अस्थाई सम्प हाउस का निर्माण चालू है। नगर परिषद के चार प्रमुख नालों की सफाई हो चुकी है या चल रही है। बेली रोड के दोनों तरफ नालों की उड़ाही नहीं होने पर सांसद ने नाराजगी जताई। साथ ही साथ बेली रोड और नहर के जंक्शन के पास स्थिति अस्थायी सम्प हाउस के पास सफाई नहीं किये जाने पर भी भड़के। साथ चल रहे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को निर्देश दिया कि बचे हुए नालों की जल्द उड़ाही की जाय तथा सभी कलवर्ट की सफाई  भी सुनिश्चित की जाय। 

स्थानीय लोगों ने सांसद से शिकायत किया कि उड़ाही के बाद मलवे को जल्दी नहीं उठाया जाता है। कोरोना काल में लोगों को काफी परेशानी होती है। सांसद ने इसको गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को कहा कि उड़ाही के दौरान निकल रहे मलवे का जल्द उठाव सुनिश्चित किया जाय। सांसद ने कहा कि सभी 6 अस्थाई सम्प हाउस पूरी क्षमता से दानापुर नगर परिषद के पानी को निकालेंगे। सभी जगह दर्जनों 180 हॉर्स पॉवर की क्षमता का बिजली चालित मोटर लगाया जा रहा है। जो अपनी पूरी क्षमता से दानापुर के जल जलजमाव को दूर करेगा। उम्मीद है कि इस बार दानापुरवासियों को जल जमाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर कहीं जल जमाव होता भी है तो वहां से  चार घंटे के अंदर जल निकासी कर दी जाएगी। सांसद के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय भोटी,  मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, अखिलेश, मंडल महामंत्री राजेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू कुमार भी थे।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News